{"_id":"6a0853ff2513847afb0150fe","slug":"e-rickshaw-drivers-occupy-sadar-bazaar-crossing-traffic-affected-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88160-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सदर बाजार मोड़ पर ई-रिक्शा चालकों का कब्जा, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सदर बाजार मोड़ पर ई-रिक्शा चालकों का कब्जा, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
फोटो
दो लेन वाली सड़क की पूरी एक लेन पर खड़े रहते हैं ई-रिक्शा
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। इलाके के सबसे व्यस्त सदर बाजार प्रवेश मार्ग पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और अव्यवस्थित खड़े होने के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सिविल लाइन की ओर से रेलवे रोड की तरफ आने वाले वाहन चालकों को रोजाना जाम और अव्यवस्था जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सदर बाजार के प्रवेश द्वार के पास ई-रिक्शा चालक आड़े-टेढ़े खड़े हो जाते हैं। दो लेन वाली सड़क पर एक पूरी लेन पर ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने और खड़े रहने के लिए कब्जा कर लेते हैं। ऐसे में दूसरी लेन से गुजरने वाले वाहनों को रेंग-रेंगकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि यह समस्या केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं है बल्कि पैदल चलने वालों की भी है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के बीच निकलना पड़ता है जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इस दौरान खेमलाल ने बताया कि इस मोड़ पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी रहती है लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था में कोई सुधार दिखाई नहीं देता। ई-रिक्शा चालक खुलेआम सड़क पर वाहन खड़े कर सवारी भरते हैं जिससे सड़क लगातार संकरी बनी रहती है। वहीं शिव कुमार ने बताया कि यदि इन इ-रिक्शा चालक से वहां से हटाने के बोलते हैं तो ये लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
सड़क पर जमावड़ा लगाने वाले ई-रिक्शा चालकों के कारण वाहन चालकों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के एक बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान एमसीजी से इस क्षेत्र में इन ई-रिक्शा और ऑटो के लिए एक पार्किंग परिसर का इंतजाम करने के लिए बोला गया है। -संजय कुमार, एसीपी, पश्चिम