फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dushyant Chautala paid tribute to Tau Devi Lal and reiterated his pledge to serve the people.

Gurugram News: दुष्यंत चौटाला ने ताऊ देवीलाल को नमन कर दोहराया जनसेवा का संकल्प

Sat, 26 Sep 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala paid tribute to Tau Devi Lal and reiterated his pledge to serve the people.
113वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व जयंती समारोह आयोजित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में श्रद्धांजलि व जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगर, पूर्व विधायक गंगाराम, कर्नल (रिटायर्ड) एसएस राठी, ऋषि राज राणा, दलबीर धनखड़, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान सहित अन्य कार्यकर्ता माैजूद रहे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत कर ताऊ देवीलाल को श्रद्धापूर्वक नमन किया। दुष्यंत चौटाला ने ताऊ देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल जयंती मनाने का अवसर नहीं, बल्कि ताऊ देवीलाल के संघर्ष, सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को दोहराने का दिन है। उन्होंने जीवनभर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने 10वें हरियाणा स्टेट गेम्स ऑफ द डेफ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed