{"_id":"63ce69ab67392b25d62c5d7c","slug":"during-the-masonry-of-the-wall-three-laborers-were-buried-due-to-mudslide-all-safe-gurgaon-news-c-1-1-99935-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दीवार की चिनाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर दबे, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दीवार की चिनाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर दबे, सभी सुरक्षित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सोसाइटी में मंगलवार शाम को अचानक दीवार की मिट्टी धंस गई। जिसमें 3 मजदूर दब गए। गनीमत यह रही कि तीनों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। जिससे तीनों की जान बच गई। एक मजदूर को हल्की चोट आई है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर थाना पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को रॉयल रेजिडेंसी सोसाइटी के बेसमेंट में कुछ मजदूर दीवार की चिनाई का काम कर रहे थे। शाम करीब 4:00 बजे अचानक दीवार की मिट्टी धंसने लगी। मिट्टी गिरती देख सभी मजदूर भागने लगे, जिसमें से 2 मजदूर तो बिल्कुल अंतिम समय में निकल सके जबकि एक फंस गया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने मजदूर को मिट्टी के नीचे दबता देख लिया था। ऐसे में बिना देरी किए लोगों ने तुरंत मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया और जल्दी ही मजदूर को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि एहतियातन उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।