फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   During the demolition, the team was attacked with stones and bricks, JCT driver's head was broken

Gurugram News: तोड़फोड़ के दौरान टीम पर पत्थरों और ईंटों से हमला, जेसीटी चालक का सिर फटा

Tue, 09 Sep 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
During the demolition, the team was attacked with stones and bricks, JCT driver's head was broken
काकरोला में अवैध गोदाम तोड़ने गई थी डीटीपीई की टीम, लोगों के उग्र होने से पुलिस कर्मी भी भागे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव काकरोला में सोमवार को अवैध गोदाम तोड़ने गई जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा की टीम पर भीड़ ने पत्थरों व ईंटों से हमला कर दिया। पथराव से जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक का सिर फट गया। अचानक लोगों के उग्र होने से पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
डीपीटीई अमित मधोलिया टीम के साथ सोमवार दोपहर गांव काकरोला में तोड़फोड़ करने पहुंचे। गांव काकरोला तहसील मानेसर की राजस्व संपदा में 6.8 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध गोदाम कॉलोनी बसी हुई है। टीम ने गोदामों पर तोड़फोड़ करना शुरू किया था कि गांव के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने तोड़फोड़ का विरोध किया। गोदाम टूटते देख लोग हिंसक हो गए और टीम से बहस करने लगे। भीड़ ने जेसीबी पर पत्थरों-ईंटों से हमला कर दिया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई। तोड़फोड़ दस्ते पर अचानक हमला होने पर पुलिस की टीम मौके से भाग खड़ी हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से निकल पाए। जेसीबी चालक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराना पड़ा। डीटीपीई की टीम खेड़की दौला थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।
विज्ञापन

डीटीपीई ने बताया कि काकरोला में काफी संख्या में लोगों ने बिना अनुमति के गोदाम बना लिए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को नोटिस दिया गया था। लोगों ने गोदामों को कंपनियों को किराए पर दिया हुआ है। डीटीपी प्रवर्तन ने कहा कि अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही यहां बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया जाएगा। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सहायक टाउन प्लानर राहुल डबरा ने खेड़की दौला थाने में हमले की शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में मानेसर नगर निगम के एक पार्षद की संलिप्तता की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के गुस्से का करना पड़ता है सामना
डीटीपीई लगातार अवैध काॅलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई करता आ रहा है। कई बार टीम को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण लोग तोड़फोड़ को रोक नहीं पाते। जीएमडीए की टीम को भी अवैध कब्जे हटाने के दौरान भारी विरोध झेलना पड़ता है। जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ की दुकानदारों से बहस सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है।


डीएलएफ में महिला ने आग लगाने का किया था प्रयास
डीएलएफ क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर डीटीपीई ने कुछ माह पहले बड़ी कार्रवाई की थी। टीम ने 81 मकानों का सीवर-पानी का कनेक्शन काट दिया था। इस पर एक महिला ने आग लगाने का प्रयास किया था। स्थानीय लोगों ने टीम का जमकर विरोध किया था और जाम लगाने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस होने के कारण लोग जाम नहीं लगा पाए। बाद में लोग सुप्रीम कोर्ट चले गए और 4500 लोगों को राहत मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed