फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   During metro construction, vehicles will be diverted to the service lane of Netaji Subhash Road

Gurugram News: मेट्रो निर्माण में वाहनों को नेताजी सुभाष रोड की सर्विस लेन पर किया जाएगा डायवर्ट

Wed, 03 Sep 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
During metro construction, vehicles will be diverted to the service lane of Netaji Subhash Road
यातायात पुलिस प्लान फाइनल करने में जुटी, कल से शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर पांच सितंबर से काम शुरू होने जा रहा है। निर्माण कार्य से जाम की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए यातायात पुलिस प्लान को फाइनल करने में लगी हुई है। नेताजी सुभाष रोड की सर्विस लेन पर भी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की ओर से पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक मेट्रो स्टेशनों का निर्माण शुरू होने जा रहा है। मेट्रो का निर्माण मिलेनियम सिटी सेंटर से शुरू होना है और नेताजी सुभाष मार्ग पिलर और स्टेशनों पर काम होने हैं।
जीएमआरएल के अनुसार, मेट्रो के पिलर सड़क के सेंट्रल वर्ज पर बनेंगे। ऐसे में पिलर बनाने के लिए चारों ओर ढाई मीटर सड़क की जरूरत होगी। नेताजी सुभाष छह लेन की है और दोनों ओर सर्विस लेन है जोकि साइकिल ट्रैक के रूप में प्रयोग होती है। यातायात पुलिस के अनुसार, नेताजी सुभाष चौक काफी चौड़ी है। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान जाम की समस्या कम होगी। पुलिस के अनुसार ,सड़क की सर्विस लेन को वाहन चालकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, निर्माण कार्यों के दौरान वाहन चालकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। वाहन चालकों को दो-तीन वैकल्पिक रूट के विकल्प दिए जाएंगे। हालांकि, बख्तावर चौक पर अंडरपास का निर्माण होना है, ऐसे में यहां पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है। नेताजी सुभाष रोड के अलावा सेक्टर रोड पर भी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। लोगों को एनएच-48 और सेक्टर 52 रोड प्रयोग करने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण के दौरान यातायात को लेकर प्लान फाइनल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। -डॉ. राजेश मोहन, डीसीपी ट्रैफिक
------------------
मेट्रो विस्तार परियोजना बनेगी आधुनिक शहर की पहचान : राव नरबीर सिंह
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना गुरुग्राम के लोगों की परिवहन समस्या दूर करेगी। पांच सितंबर को सेक्टर-44 में मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन किया जाएगा। मेट्रो आने वाली पीढ़ियों के लिए आधुनिक और टिकाऊ शहरी ढांचे की मजबूत नींव साबित होगी। इससे प्रतिदिन लाखों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, लोगों का समय बचेगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और प्रदूषण में कमी आएगी। मेट्रो विस्तार के साथ सड़कों के जीर्णोद्धार, यातायात प्रबंधन और शहरी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

----
भूमि पूजन की तैयारियों की डीसी ने सौंपी जिम्मेदारी
मेट्रो विस्तार परियोजना के पांच सितंबर को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अजय कुमार ने लघु सचिवालय में बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि पांच सितंबर को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीएमडीए कार्यालय, सेक्टर-44 के सामने आयोजित कार्यक्रम में मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। बाद में गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में एक जनसभा भी आयोजित की जाएगी। अजय कुमार ने अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था और मंच सज्जा से संबंधित सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी वत्सल वशिष्ठ, डीसीपी हेडक्वार्टर अर्पित जैन, एसडीएम संजीव सिंगला, डीपीआरओ बिजेंद्र कुमार, दिल्ली मेट्रो से डीजीएम मधुर गोयल, सीपीएम आरपी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed