गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी में श्री श्री 1008 15वीं दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पंडाल का काम शुरू हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष पूजा 10 दिन की होगी, जिसमें मिथिला के रीति-रिवाजों से पांच विद्वान पंडित दुर्गा सप्तशती और वेद पाठ निरंतर करेंगे। यह पूजा शीतला कॉलोनी के ब्लॉक डी गली नंबर 3 में आयोजित हो रही है। समिति अध्यक्ष मुकेश तिवारी और मिथिलांचल जन सेवा समिति अध्यक्ष आनंद चौधरी ने बताया कि 11 अक्तूबर को कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, पूजन और आरती शुरू होगी। 20 अक्तूबर को विजयादशमी पर कलश विसर्जन, भंडारा और मूर्ति विसर्जन होगा। बुधवार शाम को हुई बैठक में आचार्य प्रह्लाद शास्त्री, विश्व विजय झा सहित सदस्यों ने सफल आयोजन का निर्णय लिया। संवाद

शीतला कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का कार्य शुरू। पुजारी

शीतला कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का कार्य शुरू। पुजारी