फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Durga Puja pandals become a confluence of culture, spirituality and art.

Gurugram News: संस्कृति, अध्यात्म और कला का संगम बने दुर्गा पूजा पंडाल

Tue, 30 Sep 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja pandals become a confluence of culture, spirituality and art.
सामूहिक पुष्पांजलि, महाभोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने उमड़ रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुुरुग्राम। गुरुग्राम के दुर्गा पूजा पंडालों में सामूहिक पुष्पांजलि, महाभोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने लोग उमड़ रहे हैं। पूजा पंडालों में बंगाली परिवार दिनभर जुटे रहते हैं। पंडालों की भव्यता के बीच लोग सेल्फी ले रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालु धुनुची नृत्य करने में जुट रहे हैं। पंडालों के साथ लगे व्यंजनों के स्टॉल में भी खूब चहल पहल है। दुर्गा पूजा पंडाल संस्कृति, अध्यात्म और कला का संगम बन गए हैं।
रविवार को सेक्टर चार के सामुदायिक भवन में कलिंगा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लगाए गए पूजा पंडाल में सोमवार को मूर्ति को अनावरण किया गया। यहां ओडिशा की शैली में सप्तमी की पूजा की गई। इसके पहले रविवार को यहां बेलबरन किया गया था। बिल्व को मां दुर्गा मानकर उनकी पूजा की गई।
विज्ञापन

सेक्टर 69 स्थित ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी के ट्यूलिप बांगिया क्लब ने दुर्गा पूजा का आयोजन किया। पूजा समिति से जुड़े हर्ष वर्धन, हेम पांडेय, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि अमिताभ सरकार, अनिल अरोड़ा, दीपायन और राहुल ने पूजा के उद्धाटन सत्र में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 15 पार्ट टू स्थित सामुदायिक भवन में पूर्वापल्ली दुर्गा बाड़ी पूजा समिति की पूजा में महाभोग का वितरण लोगों को किया गया। इस पूजा को कई साल से दिल्ली-एनसीआर की बेहतरीन दुर्गा पूजा की विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कार मिलता रहा है। पुरस्कारों की एक प्रदर्शनी पूजा स्थल पर लगी है। पंडाल में बांग्ला हिंदी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के महासचिव राजश्री सेनगुप्ता, अध्यक्ष अरविंदों राय, पंडाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में छायानी बंदोपाध्याय, रिद्धिमा सेन गुप्ता, बर्निनी, सेन, जयिता राय, रंजिनी बसु, जिमुत राय, नीला बृथी चटर्जी, रक्तिम चौधरी, ज्योति शर्मा आदि की मुख्य भूमिका है।
सेक्टर 31- 40 स्थित साउथ सिटी-1 के सहस्त्राब्दि दुर्गा पूजा पंडाल में पुष्पांजलि और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के महासचिव अर्णव मजूमदार, पूर्व अध्यक्ष पीके घटक आदि ने व्यवस्था में मुख्य भूमिका निभाई। इस पंडाल की ओर से प्रतिदिन भंडारा आयोजित किया जा रहा है। इसकी व्यवस्था पंडाल की महिलाएं देख रही हैं। सोमवार की शाम यहां मां दुर्गा के रूपों पर नृत्य नाटिका और बांग्ला नाटक का मंचन किया गया।

सेक्टर 82 वाटिका सिटी में प्रवासी बंगालियाना क्लब की दुर्गा पूजा का पंडाल न्यू गुरुग्राम के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे ईको फ्रेंडली साधनों से तैयार किया गया है। यह पश्चिम बंगाल केे प्रसिद्ध विष्णुपुर पंच रत्न मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। यह क्लब गुरुग्राम में 10 वीं दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहा है। इस पंडाल में मां दुर्गा की 74 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल में महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका का मंचन और मैजिक शो का आयोजन किया गया। सुशांत लोक वन के सी ब्लॉक में सुशांत लोक वन की दुर्गा पूजा में काफी संख्या में लोग सुबह की पुष्पांजलि, दोपहर के महाभोग और शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed