फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Durga Puja is a powerful medium for cultural connection: Governor

सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त माध्यम है दुर्गा पूजा : राज्यपाल

Sat, 17 Oct 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja is a powerful medium for cultural connection: Governor
गुरुग्राम में दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष। वि
गुरुग्राम। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष शनिवार को दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए। यह समारोह कान्हा फार्म में सार्वजनिक मिलन उत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया। राज्यपाल ने कहा कि भारत की सभ्यता का आधार आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराएं हैं। दुर्गा पूजा जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने भजन और धार्मिक परंपराओं को पीढ़ियों को जोड़ने वाला बताया। राज्यपाल ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संस्था के विकास के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों से भारत को आर्थिक रूप से सशक्त राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। राष्ट्रीय एकता और देश की सुरक्षा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अतनु भट्टाचार्य सहित आयोजन समिति के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed