फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to the fear of revealing the secret of theft, the companions killed the young man

Gurugram News: चोरी का राज खुलने के डर से साथियों ने ही की थी युवक की हत्या

Fri, 04 Aug 2023 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Due to the fear of revealing the secret of theft, the companions killed the young man
तीन आरोपी गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पांच दिन पहले सेक्टर दस थाना क्षेत्र में युवक मुकेश की हुई हत्या के मामले में आरोपी उसके साथ रहने वाले ही निकले। दरअसल आरोपियों ने ठेकेदार का सामान चुराकर उसे कबाड़ी को बेच दिया था। मुकेश ने इसकी शिकायत ठेकेदार से करने की बात कही थी। चोरी का राज खुल जाने के डर से तीनों ने पीट-पीटकर मुकेश की हत्या कर दी। सीआईए सेक्टर-10 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक व आरोपी एक ही ठेकेदार के लिए लेबर का काम करते थे। सेक्टर-10 में ठेकेदार द्वारा उपलब्ध कराए गए एक ही मकान में रहते थे। उसी मकान में ठेकेदार के बिजली के तार, केबल व अन्य काफी सामान रखा हुआ था। 30 जुलाई की रात को ठेकेदार के मकान में रखे समान को उपरोक्त तीनों आरोपी ट्रैक्टर में भरकर कबाड़ी को बेचने के लिए ले गए थे।
विज्ञापन

मुकेश ने देखा कि मकान से काफी समान गायब है और इसके साथ रहने वाले व्यक्ति (उपरोक्त आरोपी) व ट्रैक्टर नहीं है तो मुकेश ने इन्हें फोन करके पूछा और उनसे कहा कि तुम समान चोरी करके कबाड़ी को बेचने गए हो। इसकी शिकायत वह ठेकेदार से करेगा। ठेकेदार से शिकायत करने के डर से आरोपी वापस मकान पर आए और मुकेश के साथ लाठी, रोड़ व सरियों से साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के घर के सामने लगाई थी आग
पुलिस को जांच के दौरान इस बात का भी पता चला है कि हत्या का मास्टर माइंड फर्रुखनगर की रहने वाली एक युवती से दोस्ती करना चाहता था, मगर उसने मना कर दिया था। जिसके बाद तीनों ने उसके घर के सामने तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। एसीपी अपराध वरुण दहिया के अनुसार सीआईए दस की टीम ने हत्या की वारदात में जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान गोविंद उर्फ साहिल निवासी गांव कुलताना, रोहतक, सुमित उर्फ राठा निवासी गांव किशनगढ़, रोहतक और नितिन शर्मा निवासी कृष्णा कॉलोनी फर्रुखनगर, गुरुग्राम के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed