{"_id":"67841146b302a000f70a7517","slug":"due-to-negligence-of-municipal-council-there-are-piles-of-filth-in-the-city-employees-do-not-come-even-on-complaint-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100454-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर परिषद की लापरवाही से शहर में लगे हैं गंदगी के अंबार, शिकायत पर भी नहीं आते कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर परिषद की लापरवाही से शहर में लगे हैं गंदगी के अंबार, शिकायत पर भी नहीं आते कर्मचारी
विज्ञापन
मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें रहती हैं बंद, गलियों में नहीं हैं लाइटों का इंतजाम, निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण रहता है जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर में सफाई की भारी कमी है। पार्क, सार्वजनिक स्थल व सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे हैं। शहर के बस अड्डे के सामने जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से पानी भरा रहता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को बस अड्डा के समीप आयोजित अमर उजाला संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने यह समस्याएं उठाई।
नूंह में लोगों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बस अड्डे के सामने रोड पर पानी जमा रहता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को समस्या हो रही है। वहीं, लोगों का कहना है कि नगर परिषद की लापरवाही से शहर में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं देते, कई बार शिकायत करने के बाद भी वह सफाई करने नहीं आते हैं। शहर में जगह-जगह पर पानी भी भरा हुआ है, लेकिन इसकी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जब अधिकारियों से इसके को लेकर बात की जाती है तो वह कोई ठोस जवाब नहीं देते हैं। नूंह के स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर तो स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं लेकिन नूंह की स्थानीय गलियों में लाइटों का इंतजाम नहीं किया गया है, रात होते ही गालियां सुनसान हो जाती हैं। रफीक, अंसार और वसीम का कहना है कि हमारे यहां की गलियों की हालत भी ठीक नहीं है ज्यादातर गलियां टूटी हुई हैं, जिनमें पानी जमा हो जाता है रात के समय निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
शहर में गंदगी बहुत ज्यादा है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - कैफ
शहर में सिर्फ एक पार्क है, वह भी बिल्कुल बदहाल है। गंदगी इस कदर है कि वहां लोग बैठना तो दूर खड़ा होना भी नहीं चाहते। - नवेद
सरकार को शहर की इस हालत पर ध्यान देना चाहिए। शहर की स्थिति बहुत खराब है। इसको साफ व स्वच्छ बनाने के लिए काम करना चाहिए - आकिब