फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DTP demolishes illegal constructions in many areas

कई इलाकों में डीटीपी ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

Fri, 26 Mar 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
DTP demolishes illegal constructions in many areas
गुुरुग्राम। नगर निगम के डीटीपी (नगर योजनाकार) आरएस बाठ ने निगम क्षेत्र में इनफोर्समेंट विंग का प्रभार संभालते ही विभिन्न क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीटीपी ने जोन-1 क्षेत्र का दौरा किया। डीटीपी के मुताबिक इलाके में सील किए गए अवैध निर्माण की सील तोड़कर दोबारा से निर्माण शुरू कर दिया गया था, जिसे दोबारा सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं, कुछ अवैध निर्माण को ध्वस्त भी किया गया। इस दौरान डीटीपी ने सील को तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही इनफोर्समेंट टीम ने न्यू कॉलोनी मोड़ व कृष्णा कॉलोनी का भी दौरा किया, जहां हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 7 अनाधिकृत निर्माण ढांचों को तोड़ा गया, जबकि लगभग 8 निर्माण ढांचों को दोबारा सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता (इनफोर्समेंट) सुनील लाठर सहित जोन-1 क्षेत्र की इनफोर्समेंट टीम के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

डीटीपी आरएस बाठ ने निर्माण करने वालों को हिदायत दी कि वे नगर निगम से स्वीकृति लिए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। बिना स्वीकृति के किए जाने वाले निर्माण को सील करने व ध्वस्त की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि आरएस बाठ को नगर निगम की इनफोर्समेंट विंग का बृहस्पतिवार को ही प्रभार मिला है। पहले ही दिन उन्होंने संयुक्त आयुक्त-3 हरीओम अत्री व प्लानिंग विंग तथा इनफोर्समेंट टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed