फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DTC strike halts operations of 24 buses in Gurugram; 5 routes affected.

Gurugram News: डीटीसी की हड़ताल से गुरुग्राम में 24 बसों का संचालन ठप, 5 रूट प्रभावित

Sat, 19 Sep 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
DTC strike halts operations of 24 buses in Gurugram; 5 routes affected.
बसें नहीं आने से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली में डीटीसी बसों की हड़ताल का असर अब जिले तक पहुंच गया है। हड़ताल के कारण गुरुग्राम बस डिपो पर आने वाली डीटीसी की बसें नहीं पहुंच रही हैं। जिले में डीटीसी की करीब 24 बसों का संचालन होता है, जो दिल्ली के पांच अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को सेवा देती हैं। बसों के नहीं आने से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिले से बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के लिए दिल्ली की ओर जाते हैं। डीटीसी बसें इन यात्रियों के लिए नियमित सार्वजनिक परिवहन का एक विकल्प है। हड़ताल के कारण बस सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे मेट्रो, हरियाणा रोडवेज और निजी वाहनों पर भी दबाव बढ़ने की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


गुरुग्राम बस डिपो के एटीआई मुकेश कुमार का कहना है कि दिल्ली में डीटीसी बसों की हड़ताल के कारण गुरुग्राम डिपो पर आने वाली डीटीसी बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। गुरुग्राम में डीटीसी की 24 बसें पांच रूटों पर चलती हैं। दिल्ली में स्थिति सामान्य होने के बाद बसों का संचालन भी नियमित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोजाना काम के सिलसिले में दिल्ली जाना पड़ता है। डीटीसी बस नहीं मिलने से दूसरे साधन तलाशने पड़े।
- रवि कुमार, दैनिक यात्री

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा काफी उपयोगी है। हड़ताल से बस नहीं मिली तो परेशानी हुई।
- सुमित शर्मा, यात्री
सुबह दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। बसें नहीं चलने से वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ा।
- ओम, छात्र

नियमित बस सेवा बाधित होने से रोजाना सफर करने वालों की परेशानी बढ़ जाती है। हड़ताल जल्द खत्म होनी चाहिए।
- हरीश यादव, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed