{"_id":"685ef0d345a07c824c0f53c6","slug":"dsp-inspected-the-illegal-roads-closed-in-basai-meo-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104428-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बसई मेव में बंद किए गए अवैध रास्तों का डीएसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बसई मेव में बंद किए गए अवैध रास्तों का डीएसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
डीएसपी ने रास्तों की निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गांव बसई मेव में शुक्रवार को बंद किए गए अवैध रास्तों की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपपुलिस अधीक्षक (डीएसपी) अजायब सिंह ने थाना प्रबंधक निखिल व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। गांव में बने अवैध रास्तों को जिला प्रशासन द्वारा पहले ही पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, लेकिन समय-समय पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर निरीक्षण किया जा रहा है।
डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने उन रास्तों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया, जहां से बाहरी वाहनों की आवाजाही की संभावना जताई गई थी। हालांकि, निरीक्षण के समय किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं पाई गई। फिर भी डीएसपी ने इस विषय को गंभीर मानते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन रास्तों की निगरानी बढ़ाई जाए। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की पूरे इंतजाम करने की हिदायत दी गई। थाना प्रबंधक निखिल ने भी स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
-- -- -- -- -- -- -
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अवैध रास्तों को किया बंद
जहां एक ओर बसई मेव में बने दोनों अवैध रास्तों को जिला प्रशासन ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश की गाइडलाइन के बाद बंद कर दिया है। एसीबी द्वारा लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और हाल ही में पूर्व सरपंच सहित दो अन्य के खिलाफ 50000 का इनाम भी घोषित किया गया है।