{"_id":"605cd1b08ebc3ecc5f0d1188","slug":"drunken-youth-beat-up-doctor-and-staff-gurgaon-news-noi573630245","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने डॉक्टर और स्टाफ से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने डॉक्टर और स्टाफ से की मारपीट
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर व स्टाफ के साथ मारपीट की। बवाल कर रहे युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सिविल अस्पताल में बुधवार देर रात कहीं से झगड़ा करके एक युवक घायल अवस्था में अपने एक साथी के साथ आ धमका। वह शराब के नशे में धुत था, जो झाड़सा गांव के समीप का बताया जा रहा है।
इमरजेंसी में डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाज से संतुष्ट न होने पर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की। सेक्टर-10 थाना प्रभारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। देर रात पुलिस को वहां भेजा गया था। अस्पताल की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।