फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drunk youth called his friends and thrashed the bus conductor

Gurugram News: नशे में धुत युवक ने साथियों को बुलाकर बस कंडक्टर को धुना

Tue, 04 Jul 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Drunk youth called his friends and thrashed the bus conductor
कंडक्टर ने युवक को बस से नीचे उतरने के लिए कहा था
विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया
अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर बस कंडक्टर से मारपीट की। बस कंडक्टर ने शराब के नशे में धुत युवक को बस से नीचे उतरने के लिए कहा था। पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बस कंडक्टर की शिकायत पर सेक्टर-9 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड की गुरुगमन बस में कंडक्टर है। उसकी ड्यूटी रूट नंबर 212 डी पर लगी हुई है। वह 2 जुलाई को अपनी ड्यूटी पर था। इसी दौरान एक शराब के नशे में धुत युवक शीतला माता मंदिर से बस में चढ़ गया। कंडक्टर राजेश ने युवक को बस से नीचे उतरने के लिए कहा। जब वह नीचे नहीं उतरा तो कंडक्टर ने उसे बस में सबसे पीछे जाकर बैठने के लिए कहा। राजेश ने पुलिस को बताया कि जब बस सेक्टर-4-9 चौक पर पहुंची तो वह व्यक्ति उठकर आगे आ गया। वह ड्राइवर व कंडक्टर से गाली गलौज करने लगा। वहीं युवक ने अपने साथियों को फोन कर दिया।
विज्ञापन

बसई तालाब के पास बस पहुंची तो युवक ने नीचे उतरने की बात कही। जैसे ही ड्राइवर ने बस रोकी तो पहले से मौजूद युवक के साथी बस में चढ़ गए और कंडक्टर के साथ मारपीट करने लगे। ड्राइवर प्रवीण ने कंडक्टर को उन युवकों से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। कंडक्टर राजेश का कहना है कि मारपीट के दौरान उसके पास मौजूद करीब 5 हजार रुपये भी गिर गए। पूरा घटनाक्रम बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed