{"_id":"694adf401e21d84ad600cc85","slug":"drunk-man-climbs-high-tension-tower-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75244-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब के नशे में युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब के नशे में युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में एक युवक शराब के नशे में हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि युवक की अपनी पत्नी से लड़ाई हो गई थी जिसके बाद पत्नी नाराज होकर घर छोड़ कर चली गई है।
पुलिस ने बताया कि 45 साल का युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल शीतला कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक ने शराब पी रखी थी और उसकी अपनी पत्नी से लड़ाई हो गई थी जिसके बाद उसकी पत्नी गुस्से में घर छोड़ कर चली गई थी जिसके बाद युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था। लोगों ने युवक को टावर पर चढ़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को बहुत समझाया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। संवाद