फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drunk cab driver hits several vehicles, injuring five

Gurugram News: नशे में धुत कैब चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल

Mon, 29 Dec 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Drunk cab driver hits several vehicles, injuring five
किसी ने पुलिस को नहीं दी शिकायत, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कराया मेडिकल, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-4 क्षेत्र में रविवार की देर शाम शराब के नशे में धुत कैब चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कैब चालक द्वारा वाहनों को टक्कर मारने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक महिला सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। हालांकि, अभी तक किसी व्यक्ति ने इस मामले में कैब चालक के खिलाफ शिकायत नहीं दी है।
रविवार की देर शाम सेक्टर-4 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कैब चालक ने वाहनों को टक्कर मारी। कैब की टक्कर लगने से स्कूटी सवार एक महिला गिरकर घायल हो गई। जब कैब चालक ने कार को पीछे हटाना चाहा तो पीछे खड़े तीन-चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान करीब 7-8 दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। शाम का समय होने के कारण सेक्टर-4 में सड़क पर वाहनों की संख्या अधिक थी, ऐसे में कैब चालक द्वारा वाहनों को टक्कर मारने से यातायात प्रभावित हो गया। लोगों ने किसी तरह कैब को रुकवाकर चालक को बाहर निकाला तो वह शराब के नशे में धुत मिला। घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कैब चालक ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह सही ढंग से खड़ा भी नहीं पा रहा था। गुस्साए लोगों ने कैब चालक के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सेक्टर-4 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों ने कैब चालक को पुलिस के हवाले किया। कैब चालक की पहचान लक्ष्मण विहार निवासी राजू के रूप में हुई है। कैब चालक द्वारा वाहनों को टक्कर मारने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
घटना के दौरान कैब चालक ने शराब पी हुई थी, ऐसे में उसका मेडिकल कराया गया है। अभी किसी पीड़ित की ओर से कैब चालक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस मामले में शिकायत मिलती है तो उसी आधार पर कैब चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विरेंद्र, जांच अधिकारी
----
प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed