{"_id":"6abbccabd05775f0a30088dd","slug":"drug-free-india-program-organized-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102674-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजकीय महाविद्यालय जटौली मंडी, पटौदी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर मानसिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करना है।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. ज्योत्सना गुलाटी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों से पूरी तरह दूरी बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। वहीं, कार्यक्रम के संयोजक दीपांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों को समाज में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया, तथा कॉलेज के सभी शिक्षकों, छात्रों और छात्राओं ने पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर डॉ.ज्योत्सना गुलाटी, कार्यक्रम संयोजक दीपांशु अग्रवाल, जय सिंह, शुभम, प्रमोद कुमार सहित शिक्षक और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।