फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drone delivering chicken fell In Gurugram Of Haryana

Haryana: चिकन की डिलीवरी करने वाला ड्रोन गिरा, गुरुग्राम में 30 किलो वजनी Drone तेज आवाज के साथ गिरा; सहमे लोग

Fri, 16 Feb 2024 10:56 AM IST
शाहरुख खान संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Feb 2024 10:56 AM IST
सार

गुरुग्राम में चिकन डिलीवरी के लिए जा रहा ड्रोन गिर गया। 30 किलो वजनी ड्रोन तेज आवाज के साथ गिरा। जिससे लोग सहम गए। जहां ड्रोन गिरा वहां जमीन पर गड्ढा बन गया। 

विज्ञापन
Drone delivering chicken fell In Gurugram Of Haryana
ड्रोन से चिकन की डिलीवरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकन डिलीवरी के लिए जा रहा ड्रोन बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त हो गया। ड्रोन साउथ सिटी टू के जी ब्लाक के एक मकान पर गिरा और छत पर लगे डिश एंटीना को तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। इससे जमीन पर गड्ढा बन गया। 
विज्ञापन


ड्रोन के गिरने की आवाज से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की ओर से घटना की जानकारी सेक्टर 50 थाना पुलिस को दी गई। साउथ सिटी-2 के जी ब्लाक आरडब्ल्यूए के प्रधान सतीश यादव ने बताया कि उनकी सोसाइटी में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। 
विज्ञापन


सोसाइटी में ही पाल्मी बनर्जी किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे उनकी छत पर एक ड्रोन गिरा। जो स्काई एयर नामक होम डिलीवरी कंपनी का था। ड्रोन के माध्यम से यूनिटेक फ्रेस्को सोसाइटी में चिकन की डिलीवरी भेजी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


21 मंजिला यह सोसाइटी ठीक साउथ सिटी-2 के पीछे की ओर है। प्रत्यक्षदर्शी विवेक मित्तल के अनुसार खासी ऊंचाई पर उड़ता 30 किलो का ड्रोन असंतुलित होकर जमीन की ओर आने लगा। पाल्मी बनर्जी की छत पर लगे डिश एंटीना से टकराते हुए तेज आवाज के साथ जमीन पर आ गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed