Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drizzle increased the chill, bonfire became a support for the people

Gurugram News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, अलाव बना लोगों का सहारा

Thu, 01 Jan 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Drizzle increased the chill, bonfire became a support for the people
आगामी दिन में 7 से 8 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। सर्द मौसम ने शहरवासियों की दिनचर्या को प्रभावित किया। बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ गई। इसके साथ हल्का कोहरे रहने से दृश्यता पर भी असर देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। सड़कों, चौराहों और बस्तियों में जलते अलाव ठिठुरन भरी सुबह की पहचान बन गए।



तीन जनवरी तक अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन जनवरी तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप नहीं निकलने से ठंड का असर और अधिक देखने को मिला, जिससे लोग कंपकंपी महसूस करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा फिलहाल बने रहने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed