फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drivers will not face any problem even if the traffic signal is broken.

Gurugram News: ट्रैफिक सिग्नल खराब होने पर भी वाहन चालकों को नहीं होगी परेशानी

Mon, 24 Jun 2024 04:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Drivers will not face any problem even if the traffic signal is broken.
जीएमडीए 40 लाख रुपये खर्च करके पुलिस विभाग को उपलब्ध कराएगा 20 पोर्टेबल सिग्नल लाइट
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए पुलिस विभाग को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 20 पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल उपलब्ध कराने जा रहा है। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे।
पुलिस के अनुसार रास्ता जाम होने या सड़क पर किसी तरह का व्यवधान होने पर ट्रैफिक डायवर्जन करने में काफी समस्या आती है। ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल होने से इस कार्य को बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। वहीं, कई बार शहर के मैन चौक पर ट्रैफिक लाइटें खराब हो जाती हैं, ऐसे में पुलिस को यातायात संभालना पड़ता है। इंजीनियर के आने और ट्रैफिक सिग्नल को ठीक करने में दो-तीन घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल होने से इस समस्या को तुरंत दूर किया जा सकेगा। इसे देखते हुए जीएमडीए अब पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल खरीदने की तैयारी में है। जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने बीस पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल की मांग की है। जीएमडीए के सीईओ से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को जल्द सिरे चढ़ाया जा रहा है। बीस पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल करीब 40 लाख रुपये से खरीदे जाएंगे। बता दें कि कुछ माह पहले राजीव चौक पर ट्रैफिक संभालने में यातायात पुलिस को परेशानी हुई थी। जीएमडीए ने संकेतक लगाए तब स्थिति सुधरी । इसके बाद अस्थायी रूप से यातायात लाइट का इंतजाम कराया गया है।
विज्ञापन

----
कही भी आसानी से लगाए जा सकते हैं
ट्रैफिक पुलिस शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल का उपयोग करेगी। इसे खासकर वीआईपी मूवमेंट, प्रदर्शन, डायवर्जन और सड़कों पर चल रहे निर्माण या मरम्मत कार्यों के दौरान उपयोग किया जाएगा। पुलिस के अनुसार शहर में ऐसे कई स्थान हैं जहां ट्रैफिक सिग्नल नहीं लगाए जा सकते हैं, लेकिन इन पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल या मोबाइल ट्रैफिक सिग्नल से ट्रैफिक पुलिस को वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या होता है पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल

पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल सौर ऊर्जा से चलता है, जिसमें एक बैटरी बॉक्स लगाया गया है। इसमें नार्मल सिग्नल की तरह ही तीन लाइट लगाई गई हैं। यह पूरी तरह से पोर्टेबल सिग्नल है। इन्हें वाहन में रखकर किसी भी स्थान पर लगाया जा सकता है।

----
पुलिस विभाग की मांग पर बीस पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, जीएमडीए मौजूदा ट्रैफिक सिग्नल को अपग्रेड करने जा रहा है। 32 नए स्थानों पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना है। -कर्नल आरडी सिंघल, महाप्रबंधक मोबिलिटी डिवीजन जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed