फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver who behaved indecently with mother and daughter is a Delhi resident.

Gurugram News: मां-बेटी से अभद्रता करने वाला चालक दिल्ली निवासी

Sat, 26 Sep 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Driver who behaved indecently with mother and daughter is a Delhi resident.
रोडरेज मामले में स्कार्पियो चालक की हुई पहचान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को कार में सवार मां-बेटी से अभद्रता करने व कार की लाइट का शीशा तोड़ने मामले में आरोपी स्कॉर्पियो चालक की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार चालक स्वयं दिल्ली के आया नगर का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला कि वो डेंगू के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के पास पुलिस टीम तैनात की गई है। उसके अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर आरोपी को मामले में गिरफ्तार किया जाएगा।


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-55 निवासी महिला ने बताया कि वे 27 अगस्त को अपनी बेटी खुशबू के साथ स्विफ्ट कार से सेक्टर-54 मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थीं। एआईटी चौक के पास काले रंग की स्काॅर्पियो के चालक ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने कार के आगे स्कॉर्पियो को लगाया और कार में सवार मां-बेटी से अभद्रता की। इसके बाद स्कॉर्पियो से लोहे की रॉड निकालकर कार की हेडलाइट का शीशा तोड़ दिया था। मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 125, 281 और 324(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed