{"_id":"67cde0458821fd25b80924d5","slug":"driver-killed-in-a-dispute-over-removing-auto-two-engineers-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-52599-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद में चालक की हत्या, दो इंजीनियर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद में चालक की हत्या, दो इंजीनियर गिरफ्तार
विज्ञापन
- नौकरी की तलाश में दोस्त के पास रहता था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज- तीन में रविवार शाम को ऑटो को हटाने को लेकर हुए विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने ऑटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट से गंभीर रूप से घायल हुए ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के गया निवासी सोनू (22) पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान जयदीप और मणि शंकर शुक्ला के रूप में हुई है। मृतक के परिजन की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जयदीप आईटी कंपनी में काम कर चुका है। अब वह खाना सप्लाई करने का काम करता था।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे डीएलएफ फेज-तीन के यु ब्लाक में चालक ने ऑटो को साइड में खड़ा किया हुआ था। उसी दौरान जयदीप व मणिशंकर वहां पर पहुंचे और ऑटो को साइड में करने के लिए कहने लगे। इसी बात को लेकर चालक से उनकी कहासुनी बढ़ गई। आरोप है चालक शराब के नशे में था। कहासुनी के बाद दोनों आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
-- -- -- -- -- --
20 दिन पहले नौकरी की तलाश में आया था आरोपी मणिशंकर:
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी आईटी कंपनी में एक साथ काम कर चुके हैं। काम छूट जाने के बाद आरोपी मणिशंकर अपने घर चला गया था। करीब एक महीने पहले वह वापस आया था। वह आरोपी जयदीप के साथ उसके कमरे पर रह रहा था। नौकरी के लिए वह कुछ जगहों पर अपना इंटरव्यू दे चुका था। मृतक सोनू और जयदीप का झगड़ा देखकर वह मौके पर पहुंचा और मारपीट करने लगा।