{"_id":"653bfa3cd17c4efce7088f14","slug":"driver-beaten-up-in-road-rage-truck-vandalized-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17222-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रोडरेज में ड्राइवर को पीटा, ट्रक में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रोडरेज में ड्राइवर को पीटा, ट्रक में की तोड़फोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में रोडरेज में कार सवार युवकों द्वारा ट्रक चालक से मारपीट करने और ट्रक में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के पटियाला निवासी हंसराज ने कहा कि वह जमालपुर में रहते हैं और अमेजन कंपनी में काम करते हैं। बीती 25 अक्तूबर की देर रात को वह कंपनी का ट्रक लेकर कंपनी के गेट के सामने पहुंचे तो एक कार ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और गाड़ी से नीचे उतरकर युवक उनसे झगड़ा करने लगे। जब वह अपने ट्रक से नीचे नहीं उतरे तो आरोपियों ने उनके ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर वह उनसे बचने के लिए भागने लगे तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और डंडे, रॉड से बुरी तरह पीटा और जमीन पर गिरा दिया।
हंसराज का कसूर इतना था कि उन्होंने कार को ओवरटेक नहीं करने दिया था। आसपास के लोग जब वहां एकत्रित हुए तो आरोपी हंसराज को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।