फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver and conductor showed honesty, returned purse of female passenger

Gurugram News: चालक व परिचालक ने दिखाई ईमानदारी, महिला यात्री का लौटाया पर्स

Sat, 14 Jan 2023 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Driver and conductor showed honesty, returned purse of female passenger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बल्लभगढ़। रोडवेज के चालक व परिचालक के द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए शुक्रवार को महिला यात्री का पर्स लौटा दिया। जिसमें महिला के जरूरी दस्तावेज व 4 हजार रुपये थे।

चालक सच्चे सिंह व परिचालक अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुरुग्राम से बल्लभगढ़ के लिए बस लेकर रवाना हुए थे। गुरुग्राम से कुछ सवारियां बीके चौक के लिए बैठी थी। जिसमें पूजा नाम की महिला भी शामिल थी। जैसे ही बीके चौक पर बस पहुंची तो परिचालक अनिल ने यात्रियों को उतारने के लिए आवाज लगाई। पूजा जल्दबाजी में अपने बैग उठाकर बीके चौक पर उतर गई। इस दौरान पूजा का पर्स सीट के नीचे गिर गया। परिचालक अनिल ने देखा की एक पर्स सीट के नीचे पड़ा हुआ है। पर्स को उठाने के बाद जब चेक किया तो उसमें महिला के जरूरी दस्तावेज व 4 हजार रुपये थे। उस पर्स में एक पर्ची पर दो मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। उन नंबरों पर कॉल किया तो पता चला कि पर्स महिला पूजा का है। करीब एक घंटे बाद जब महिला बल्लभगढ़ डिपो के डीआई कार्यालय पर पहुंची तब उनकी आईडी को चेक करने के बाद उनका पर्स लौटाया गया।
विज्ञापन




नहीं मिला विद्यार्थी का पर्स

बृहस्पतिवार को एक विद्यार्थी गुरुग्राम से वाईएमसीए चौक के लिए रोडवेज की बस में बैठा था। उसका पर्स जेब से निकल गया या चोरी हो गया । इसके बारे में उनको नहीं पता। विश्वविद्यालय में पेपर होने की वजह से वह बस से जल्दी में उतर गया। पेपर के दौरान उसको पता चला कि उसका पर्स बस में रह गया है लेकिन पेपर होने की वजह से वह करीब दो घंटे के बाद बस डिपो में पहुंचा। चालक व परिचालक से पर्स के बारे में पूछा लेकिन पर्स नहीं मिला। जिसके बाद उक्त विद्यार्थी ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed