फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drinking water crisis: Tanker mafia took advantage of compulsion

पेयजल संकट : टैंकर माफिया ने उठाया मजबूरी का फायदा

Wed, 19 Jun 2024 04:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis: Tanker mafia took advantage of compulsion
मई के अंतिम सप्ताह से जून के दूसरे सप्ताह तक शहर की 80 प्रतिशत आबादी टैंकरों पर निर्भर रही
विज्ञापन

पूनम
गुरुग्राम। एक ओर प्रचंड गर्मी तो दूसरी ओर नहरी पानी का कम आना। इन दोनों ने मिलकर शहर के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके इतर पानी के अवैध कारोबार में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पेयजल संकट से हलकान हुए लोगों की मजबूरी का टैंकर माफिया ने खूब फायदा उठाया है।
प्रशासनिक स्तर पर कोई अधिकारी नहीं बता सकता कि नगर निगम द्वारा उपलब्ध टैंकरों के अलावा जो पानी माफिया के टैंकर चल रहे हैं उनमें पानी कहां से आता है। पानी के बिना एक दिन भी काम नहीं चल सकता। मई के अंतिम सप्ताह से जून के दूसरे सप्ताह तक शहर की लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी किसी ने किसी रूप में टैंकरों पर निर्भर रही है। पुराने शहर में सेक्टर चार से लेकर नए गुरुग्राम की मानेसर स्थित सोसाइटियों, डीएलएफ फेज वन से लेकर चार तक सभी जगहों पर कमोबेश टैंकर से पानी खरीदकर काम चलाया गया। डीएलएफ फेज वन से तीन तक, सुशांत लोक वन, सुशांत लोक टू थ्री, साउथ सिटी टू , सेक्टर 57, सेक्टर 21, सेक्टर 22 बी में अभी तक टैंकरों से पानी की पूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

कोई यकीन करेगा कि मिलेनियम सिटी का एक हिस्सा, जहां नहरी पेयजल की लाइन है, वहां 300 घरों के नल में पिछले एक महीने से एक बूंद पानी नहीं आया। वे पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर हैं। सेक्टर 57 की प्लाॅटेड कॉलोनी में 300 घरों में जिनमें से अधिसंख्य तीन मंजिला या चार मंजिला हैं, वहां टैंकर से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के निवासी संदीप दीक्षित बताते हैं कि पूरे सेक्टर में 4500 परिवार हैं। तीन दिन में एक टैंकर का भी हिसाब लगा ले तो जल संकट के समय में लोगों ने अगर 700 रुपये प्रति टैंकर का भी हिसाब रखे तो करीब तीन करोड़ रुपये लोगों ने टैंकर पर खर्च कर दिए। यहां मकान संख्या 2466 से 2493, 3600 से 3615, 3301 से 3375 तक की लाइन में अभी भी पानी नहीं आ रहा है। डीएलएफ फेज थ्री में रहने वाले करीब पांच हजार परिवारों को भयंकर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मई के अंतिम और जून के पहले हफ्ते इस इलाके में लोगों ने केवल टैंकरों के सहारे काम चलाया।
----


नाकाफी रही सरकारी व्यवस्थाएं
सरकारी व्यवस्था में भी टैंकर बुकिंग की सुविधा है, मगर यह ऊंट के मुंह में जीरा की तरह है। बसई के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन और सेक्टर 16 के बूस्टिंग स्टेशन में टैंकर भरने की व्यवस्था जीएमडीए के ऑन लाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। बसई का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहरी पानी की कम आपूर्ति के कारण खुद भी जल संकट से जूझ रहा था।
सेक्टर 16 के बूस्टिंग स्टेशन से एक जून से 18 जून तक 410 टैंकरों की बुकिंग हुई। यहां से सबसे ज्यादा चार जून को 42 टैंकर लिए गए। इसमें 745,000 लीटर पानी लिया गया। 12 जून को यहां से 33 टैंकर बुक किए गए। सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन में हालांकि टैंकर की सुविधा पहले नहीं थी मगर गर्मी और पानी की किल्लत के समय सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन से 14 जून को 15 टैंकर और 11 जून 10 टैंकर यहां से उपलब्ध कराए।
----
दोगुनी दरों से टैंकर खरीदने की मजबूरी
जीएमडीए 400 रुपये में 5000 लीटर और 800 रुपये में 10 हजार लीटर पानी उपलब्ध कराता है, मगर जीएमडीए टैंकर उपलब्ध नहीं कराता। जीएमडीए ने निजी टैंकर वालों का एक पैनल बनाया है। बुकिंग उन्हीं से करनी होती है। बताया जाता है कि गुरुग्राम दिल्ली बार्डर स्थित सालाहपुर गांव से लेकर शहर के बीच में पुराने बसे गांवों में बहुत से अनधिकृत ट्यूबवेल हैं। नगर निगम और टैंकर खरीदने वाले यह नहीं बता सकते कि पानी कहां से आ रहा है। प्रचंड गर्मी में ये टैंकर वाले जीएमडीए की दर से दोगुनी और कहीं-कहीं तिगुनी दर पर टैंकर यानी 800 का टैंकर 1000, 1500 से लेकर 3000 रुपये तक में बेच रहे हैं।
नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून तक जिन इलाकों में पानी नहीं आ रहा था, वहां 800 टैंकर उपलब्ध कराए गए थे। 18 जून तक करीब 2000 टैंकरों को उन इलाकों में लोगों के घरों तक मुफ्त पहुंचाया गया, जहां पानी नहीं आ रहा था।
----


नगर निगम ने जोन थ्री के लिए केवल एक टैंकर उपलब्ध कराया है। जो दिन में केवल पांच से छह लोगों के घर पानी पहुंचा सकता है। इनके कुछ सिफारिशी भी होते हैं। सेक्टर के 300 परिवार पिछले एक महीने से ज्यादा समय से एक हजार से 1500 रुपये में टैंकर खरीदकर काम चला रहे हैं। - रोशन लाल यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 57

ग्रीनवुड सिटी के बी और सी ब्लाॅक में पानी का संकट हमेशा बना रहा है। एक परिवार करीब करीब 12000 रुपये से 15000 रुपये हर महीने टैंकरों पर खर्च कर रहे हैं। - विनीता खोंसला, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बी, सी ब्लॉक ग्रीनवुड सिटी

25 से 30 मई तक जीएमडीए से पानी की आपूर्ति नहीं हुई। प्रतिदिन सोसाइटी में 15 से 20 हजार रुपये के टैंकर मंगाए। जून में 100 से 150 किलोलीटर पानी आया। यह जरूरत के मुकाबले काफी कम है। - कुमार अशोक, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 81 बेस्टेक ग्रैंड स्पा आनंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article