{"_id":"69ff7dcdcfb0a406a40d3d0c","slug":"drainage-and-sewerage-systems-in-sector-29-will-be-improved-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87414-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-29 में जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-29 में जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था होगी दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में पानी निकासी के लिए ट्रैक्टर-माउंटेड पंप सेट लिए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 में जल आपूर्ति, सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (एसडब्ल्यूडी) व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विभिन्न रखरखाव कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग (आरडब्ल्यूएच) सिस्टम की सफाई, गाद निकालने सहित अन्य संबंधित कार्य किए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 3.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अलग-अलग कार्याें के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। सेक्टर में जल आपूर्ति, सीवरेज और एसडब्ल्यूडी व्यवस्था के वार्षिक रखरखाव के तहत सड़क किनारे बनी सतही नालियों की सफाई, मलबा हटाने और अन्य जरूरी कार्य भी कराए जाएंगे। बरसात के मौसम में जलभराव और आपात स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर-29 में 150 एमएम व्यास और 60 मीटर डिलीवरी पाइप वाले ट्रैक्टर-माउंटेड पंप सेट को किराए पर लिया जाएगा। यह पंप सेट डीजल, चालक और हेल्पर सहित उपलब्ध रहेगा। इस कार्य पर करीब 4.86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से राहत देने और सीवरेज व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ये कार्य कराए जा रहे हैं।
पार्किंग स्थलों की सफाई व्यवस्था होगी बेहतर
सेक्टर-29 स्थित विभिन्न पार्किंग स्थलों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित सफाई कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए सफाई सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत पार्किंग स्थलों पर जमा धूल-मिट्टी, कचरा और अन्य गंदगी को नियमित रूप से हटाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-29 में बड़ी संख्या में लोग पार्किंग सुविधाओं का उपयोग करते हैं, इसलिए सफाई व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। यहां पर आधा दर्जन पार्किंग स्थल हैं।
विज्ञापन
सड़कों की सफाई
सेक्टर-29 की सड़कों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके तहत मुख्य और आंतरिक सड़कों से धूल-मिट्टी, कचरा और अन्य गंदगी को हटाने का कार्य किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-29 शहर का व्यस्त क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
सेक्टर-29 में विभिन्न विकास और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र में लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
- अनिल कुमार, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी