फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dr. Karamveer becomes the Chairman of the DGC unit of HGCTA.

Gurugram News: एचजीसीटीए की डीजीसी इकाई के अध्यक्ष बने डॉ. करमवीर

Sat, 18 Jul 2026 06:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Dr. Karamveer becomes the Chairman of the DGC unit of HGCTA.
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की स्थानीय इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. करमवीर को सर्वसम्मति से एचजीसीटीए की डीजीसी स्थानीय इकाई का अध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों ने एचजीसीटीए की आगामी गतिविधियों एवं अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया और प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजेश रांझा को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. करमवीर ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की सुरक्षा तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed