फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dr. Guleria former director of AIIMS become Honorary President of Bilaspur AIIMS in Himachal

एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. गुलेरिया बने बिलासपुर एम्स के मानद अध्यक्ष: कोविड नियंत्रण में निभाई थी अहम भूमिका

Fri, 10 Feb 2023 01:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Feb 2023 01:02 PM IST
सार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित (एम्स) का मानद अध्यक्ष बनाया गया है। पद्मश्री और डॉ. बीसी रॉय अवार्ड विजेता डॉ. गुलेरिया के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ज़र्नल में 400 से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Dr. Guleria former director of AIIMS become Honorary President of Bilaspur AIIMS in Himachal
डॉ. रणदीप गुलेरिया, पूर्व निदेशक, दिल्ली एम्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के पूर्व निदेशक और मेदांता मेडिसिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन एंड रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन के चेयरमैन डॉ. रणदीप गुलेरिया को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का मानद अध्यक्ष बनाया गया है। वह मेदांता में भी उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


पद्मश्री और डॉ. बीसी रॉय अवार्ड विजेता डॉ. गुलेरिया
डॉ. गुलेरिया फेफड़ों के कैंसर, अस्थमा, सीओपीडी, रेस्पिरेटरी मसल फंक्शन और नींद संबंधी विकारों के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ज़र्नल में 400 से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं। पद्मश्री और डॉ. बीसी रॉय अवार्ड विजेता डॉ. गुलेरिया अपने विशाल अनुभव और भारत में कोविड नियंत्रण के प्रयासों में असाधारण योगदान के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन


डॉ. गुलेरिया टीकाकरण और इन्फ्लूएंजा टीकाकरण पर विशेषज्ञों के वैज्ञानिक सलाहकार समूह के सदस्य के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी जुड़े हुए हैं। डॉ. गुलेरिया ने 2011 में एम्स नई दिल्ली में पल्मोनरी मेडिसिन एंड स्लीप डिसऑर्डर विभाग की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला से एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ से एमडी, जनरल मेडिसिन और डीएम, पल्मोनरी मेडिसिन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed