फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dr. Case filed against Trehan for sharing deepfake video on social media

Gurugram News: डाॅ. त्रेहान का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने पर केस

Wed, 20 Mar 2024 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dr. Case filed against Trehan for sharing deepfake video on social media
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहान की फर्जी गवाही के साथ एक दवा का प्रचार करने वाला रील वीडियो सोशल मीडिया पर कथित तौर पर साझा करने के आरोप में साइबर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। वीडियो में डॉ. त्रेहान को टीवी चैनल पर दिखाया गया है। जिसमें वह मोटापा कम करने के लिए एक दवा की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एक मशहूर एंकर एक टीवी चैनल पर मोटापे की दवा के बारे में संक्षिप्त जानकारी पेश करता है और फिर डॉ. त्रेहान उस दवा की मदद से दो सप्ताह के भीतर मोटापा कम करने का दावा करते हुए दिखाए जाते हैं। सोमवार को साइबर थाना पूर्वी में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मेदांता अस्पताल के एवीपी-मार्केटिंग हरीश असवानी की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक मनगढ़ंत वीडियो सामने आया है। जिसमें एक चिकित्सा उपचार के बारे में भ्रामक जानकारी है। डीपफेक वीडियो में हमारे सीएमडी डॉ. नरेश त्रेहान हैं, जिन्हें इस विशेष दवा का समर्थन करते देखा जा सकता है। डॉ. नरेश त्रेहान देश के सबसे भरोसेमंद चिकित्सकों में से एक हैं, यह वीडियो डॉ. त्रेहान और मेदांता अस्पताल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा, इससे उन रोगियों में अनुचित संदेह और आशंका पैदा हो सकती है जो अपनी चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी पर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश असवानी ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत में वीडियो का लिंक भी शेयर किया है। लिंक पर क्लिक करते ही यह सीधे फेसबुक रील पर खुल जाता है। वीडियो को एक संगीतकार बैंड के फेसबुक अकाउंट-ड्रेटा रिवर बैंड लिंक द्वारा साझा किया गया था और वीडियो पर 5.3 हजार लाइक हैं।

शिकायत के बाद सोमवार को साइबर ईस्ट पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।



जल्द ही आरोपी की होगी गिरफ्तारी

साइबर ईस्ट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सिद्धांत जैन, डीसीपी साउथ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed