फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dps school mask viral administration says it is Propaganda against school

डीपीएस स्कूल मास्क वायरल, प्रबंधन ने कहा- साजिश के तहत दुष्प्रचार

Sat, 06 Jun 2020 10:25 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 06 Jun 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
dps school mask viral administration says it is Propaganda against school
वायरस पोस्ट में डीपीएस स्कूल का मास्क - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों सोशल मीडिया पर डीपीएस स्कूल के नाम और लोगो के साथ मास्क वायरल हो रहा है। लोगों के लिए जहां सामान्य मास्क को खरीदना मुश्किल हो रहा है, वहीं यह मास्क 400 रुपए का बताया गया। 

विज्ञापन


हालांकि, वायरल मास्क पर संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल के नाम का गलत प्रयोग किया गया है। स्कूल को बदनाम करने की साजिश के तहत दुष्प्रचार किया गया है। डीपीएस प्रबंधन ने इस तरह का कोई भी मास्क तैयार नहीं किया है और न ही ऐसी कोई योजना है। डीपीएस कई शाखाओं ने वायरल पोस्ट को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की सख्त जांच की मांग की है।
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-45 की निदेशक अदिति मिश्रा ने बताया कि डीपीएस इस मास्क और पोस्ट से कोई संबंध नहीं रखता है। अभिभावकों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है और सोशल माध्यमों पर भी इसके संबंध में सूचना प्रसारित की जा रही है। यह सनसनी फैलाने की एक साजिश है अभिभावकों को संयम रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed