{"_id":"658c5df53f70d2cc19097ee8","slug":"double-decker-bus-caught-fire-on-highway-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-22137-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाईवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाईवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी आग
विज्ञापन
खाटूश्याम से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, यात्री सुरक्षित
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली के पास मंगलवार की रात एक चलती हुई डबल डेकर बस में आग लग गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बस में 40 यात्री सवार थे, जो खाटू श्याम मंदिर राजस्थान से दिल्ली वापस लौट रहे थे। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बस के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव सिधरावली के पास आग लगी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद रेवाड़ी के साथ मानेसर दमकल केंद्र से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में बस पूरी तरह जल गई और हाईवे पर ट्रैफिक भी धीमा हो गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि करीब आधे घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। यात्रियों ने बताया कि पिछले टायरों से धुआं निकलता देख बस में यात्रियों ने शोर मचा दिया था। कुछ ही देर बाद बस के पिछले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं। तुरंत बस चालक ने हाईवे के किनारे बस को रोक दिया और यात्रियों को निकाला। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। यह निजी स्लीपर बस थी और लोग खाटू श्याम से दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहे थे।
मानेसर दमकल केंद्र के एफएसओ रामेश्वर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही रेवाड़ी दमकल केंद्र को भी घटना की जानकारी दी गई थी। जिससे दोनों दमकल केन्द्रों से गाड़ियां पहुंच गई थीं और बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया। माना जा रहा है कि शार्ट-सर्किट के कारणों से आग लगने बस जलकर राख हो गई। बस के चालक मुकेश सिंह शेखावत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि डबल डेकर बस खाटूश्याम से 40 श्रद्वालुओं को लेकर दिल्ली जा रही थी तथा रात्रि 10 बजे गांव सिधरावली स्थित बस स्टैंड के निकट पहुंची तो चलती बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई।