फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Door-to-door waste collection scheme launched in Sohna.

Gurugram News: सोहना में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना शुरू

Wed, 01 Apr 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door waste collection scheme launched in Sohna.
सोहना। नगरपरिषद क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाए जाने की योजना बुधवार से शुरू हो गई है। परिषद द्वारा नियुक्त एजेंसी ने कार्य की शुरुआत कर दी है। नगरपरिषद इस योजना पर 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी। ठेके की अवधि 5 वर्ष निर्धारित की गई है। एजेंसी करीब 17 हजार घरों से कूड़ा उठाने का कार्य करेगी। एजेंसी डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए करीब 50 कर्मचारियों का सहयोग लेगी। इसके अलावा कूड़ा उठाने के लिए 15 टिप्पर, 7 ई रिक्शा, 2 ट्रैक्टर, 1 जेसीबी व एक लोडर का इस्तेमाल करेगी। एजेंसी ठेकेदार मुनीश अहमद ने बताया कि कार्य योजना के लिए सभी वाहन उपलब्ध कर लिए गए हैं। नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा बताते हैं कि परिषद क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना पर एजेंसी ने कार्य शुरू कर दिया है। जिस पर 5 वर्षों में कुल 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य के अनुसार ही पेमेंट का भुगतान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed