फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dollars taken out of Iraqi woman's purse posing as policeman

पुलिसकर्मी बनकर ईराकी महिला के पर्स से निकाले डॉलर

Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dollars taken out of Iraqi woman's purse posing as policeman
गुरुग्राम। शहर में ईरानी गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को सेक्टर-39 में गैंग के बदमाशों ने पुलिस कर्मी बनकर ईराक की एक महिला को अपना निशाना बनाया। उसे जांच के बहाने रास्ते में रोका, फिर उसके पर्स से चार हजार डॉलर व दीनार निकाल कर फरार हो गए। पीड़िता को कमरे पर पहुंचने पर पर्स से पैसे गायब होने की जानकारी मिली। उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल सदर थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान कर रही है। भारतीय मुद्रा में गायब हुए डॉलर व दीनार की कीमत तीन लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ईराक मूल की मारदीन असार खुर्दर नामक महिला ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में इंटरप्रेटर का काम करती है। शनिवार शाम वह अस्पताल से सेक्टर-39 स्थित अपने कमरे पर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसके पास एक लग्जरी कार आकर रूकी। कार में चार युवक सवार थे। कार से उतरते ही सभी ने खुद को पुलिस कर्मी बताया और उससे जांच के लिए पासपोर्ट व कागजात मांगे। युवकों के कहने पर उसने अपना पर्स उनके हवाले कर दिया, जिसमें पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज के अलावा चार हजार डालर व दीनार भी थे।
विज्ञापन

ईरानी गैंग ऐसे करते हैं वारदात
गैंग के अधिकांश सदस्य विदेशी होते हैं। गैंग के सभी बदमाश हिंदी भाषा बोलने में पारंगत रहते हैं। उनकी सक्रियता दिल्ली एनसीआर स्थित ऐसे अस्पतालों के आसपास रहती है, जहां अरब, ईरान, ईराक आदि दूसरे देशों से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। वारदात के लिए एक लग्जरी कार किराए पर लेते हैं और फिर मरीजों को अपना निशाना बनाकर फरार हो जाते हैं। जानकारों की मानें तो ये बदमाश तीन-चार से अधिक वारदात को अंजाम देने के बाद अपने मूल देश में पहुंचने में सफल हो जाते हैं। इसके बाद वहां से गैंग के दूसरे सदस्य शहर में पहुंचते हैं। जानकारों की मानें तो इस तरह से गुरुग्राम में कई वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्क रहने की है जरूरत
विदेश से आने वाले मरीजों को सतर्क रहने ही जरूरत है। वह अपने अस्पताल के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहें। अस्पतालों को भी चाहिए कि वह विदेश से आने वाले मरीज व अन्य को इस बाबत जागरूक करें। उन्हें शहर या अस्पताल में पहुंचते ही इस तरह की संभावित वारदात की जानकारी दें, जिससे वह सतर्क रहें और किसी के झांसे में आने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed