फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dog died due to electric shock in street light

Gurugram News: स्ट्रीट लाइट में आ रहा था करंट, चपेट में आने से कुत्ता मरा

Mon, 13 Jan 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dog died due to electric shock in street light
तावडू। नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर के मुख्य सड़कों के साथ डिवाइडर के बीच लगी कई स्ट्रीट लाइटों में करंट दौड़ रहा है। रविवार की सुबह नगर के सोहना रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने लगी एक स्ट्रीट लाइट में आए करंट से एक कुत्ते की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बरसात में स्ट्रीट लाइट के पोल से बाहर निकल रहे तारों में अर्थिंग आ रही थी। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से स्ट्रीट लाइटों में आए करंट के समाधान की मांग की है। नगरवासी पूनम देवी, असर खा, ताज मोहम्मद, शब्बीर अहमद, रामपाल, विजयपाल आदि का कहना है कि सड़क के डिवाइडर पर जो स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है उनमें तार खुले पड़े हैं। इससे पहले भी कई बेजुबान जानवर करंट की चपेट में आ चुके हैं। प्रशासन को इस पर गंभीरता दिखाने की जरूरत है। बरसात के मौसम में यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इस संदर्भ में नगर पालिका सचिव सुमित कुमार का कहना है कि डिवाइडर के ऊपर लगे बिजली पोल में करंट का मामला उनके संज्ञान में आया है। इसको लेकर संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए जाएंगे। आमजन की सुरक्षा से किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed