फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dog bites a maid in Malibu Town, anger among people

Gurugram News: मालिबू टाउन में एक सहायिका को कुत्ते ने काटा, लोगों में रोष

Mon, 29 Jan 2024 02:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dog bites a maid in Malibu Town, anger among people
आए दिन लोगों को शिकार बना रहे लावारिस कुत्ते, प्रशासन के पास बंदोबस्त नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
साइबर सिटी में लोगों को लावारिस कुत्तों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। आए दिन कुत्ते शहर के अलग- अलग हिस्सों में लोगों को अपना शिकार बना रहे है। रविवार को सेक्टर-47 स्थित मालिबू टाउन में एक लावारिस कुत्ते ने एक महिला को काट लिया। महिला टाउन के एक घर में सहायिका के रूप में काम करती है। मालिबू आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष विजय शिव नाथ ने बताया कि महिला सुबह घर में काम करने जा रही थी। अचानक से कुत्ते ने उसके पैर पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आस- पास के लोगों ने उनकी मदद की। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले भी सेक्टर-23ए में एक लावारिस कुत्ते ने एक बच्ची पर हमला किया था। बच्ची की हालत गंभीर है। बच्ची को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची को काटने वाला कुत्ता अभी तक नहीं पकड़ा गया है।


व्यवस्था को लेकर लोगों के अंदर गुस्सा
शहर में लावारिस पशुओं को लेकर प्रशासन के किसी भी विभाग के पास उचित बंदोबस्त नहीं है। नगर निगम की ओर से लावारिस पशुओं की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है परंतु व्हाट्सएप पर शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं की जाती है, ऐसे में लोगों के अंदर व्यवस्था को लेकर गुस्सा है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शहर में करीब दो लाख आवारा कुत्ते और करीब 15,000 पालतू कुत्ते हैं।
विज्ञापन

---------
वर्जन
हमारी टाउनशिप 204 एकड़ में फैली हुई है। यहां 100 से ज्यादा लावारिस कुत्ते हैं। आए दिन कुत्ते काटने की घटनाएं होती हैं। कई बार शिकायत की गई है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। विभाग को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय शिव नाथ, अध्यक्ष, मालिबू आरडब्ल्यूए फेडरेशन

हमारे सेक्टर में एक छोटी बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। बच्ची की हालत गंभीर है। शहर में लावारिस पशुओं की एक बड़ी समस्या है। प्रशासन को इस संबंध में सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
- नीरु यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-23ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article