{"_id":"6a50e83e99304289270e08b9","slug":"document-verification-for-rte-admissions-begins-parents-called-by-july-15-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94078-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरटीई दाखिले के लिए दस्तावेज सत्यापन शुरू, अभिभावकों को 15 जुलाई तक बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरटीई दाखिले के लिए दस्तावेज सत्यापन शुरू, अभिभावकों को 15 जुलाई तक बुलाया
विज्ञापन
दस्तावेज लेकर ब्लॉक स्तरीय समिति के सामने होना होगा उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंर्तगत निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिलों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह सत्यापन 10 से 15 जुलाई तक संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में गठित ब्लॉक स्तरीय समितियों के माध्यम से किया जाएगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरटीई के तहत आवेदन करने वाले सभी अभिभावकों के लिए दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य है। अभिभावकों को निर्धारित स्थान पर अपने दस्तावेज लेकर खुद उपस्थित होना होगा। अगर कोई अभिभावक तय समय पर दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करता है, तो उसका आवेदन रद्द हो सकता है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद दाखिले की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के 22 बच्चे गुरुग्राम ब्लॉक, 7 बच्चे सोहना ब्लॉक और 3 बच्चे पटौदी ब्लॉक के हैं। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सूची में अपना नाम और जांच की तारीख जरूर देख लें। साथ ही तय समय पर सभी जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें ताकि दाखिले की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।