फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doctors will be given training to run ICU

Gurugram News: आईसीयू चलाने के लिए डाॅक्टरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 22 Nov 2023 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be given training to run ICU
नागरिक अस्पताल में छह बेड का आईसीयू और आठ बेड का एचडीयू हुआ है शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में अब इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) और हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) चलाने के लिए मौजूदा स्टाफ का प्रशिक्षण शुरू होगा। राहत की बात है कि मौजूदा समय में आईसीयू का प्रभार देख रही ज्यादातर नर्स कॉरपोरेट सेक्टर के बड़े अस्पतालों में कार्यरत रही हैं।
ऐसे में वह आईसीयू चलाने का अनुभव रखती हैं। इस बीच अस्पताल के स्टाफ को रोस्टर मोड पर प्रशिक्षण के लिए मेदांता, फोर्टिस जैसी आधुनिक सुविधा युक्त आईसीयू में प्रशिक्षण देने की तैयारी है। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार से आईसीयू-एचडीयू की सुविधा शुरू की गई है। अस्पताल में सुविधा शुरू होने के साथ ही पल्मोनोलॉजिस्ट (श्वास विशेषज्ञ), बेहोशी विशेषज्ञ और फिजिशियन मौजूद हैं। हालांकि अस्पताल में आईसीयू न होने के कारण सभी केवल सामान्य सेवाओं में जुटे हुए थे। अब अस्पताल में गंभीर रोग उपचार के लिए अस्पताल स्टाफ को एक बार फिर से प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष राठी ने बताया कि स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए तैयारी की जा रही है। अंतिम मुहर सिविल सर्जन कार्यालय से लगेगी। अस्पताल में डॉ. सुमन खर्ब आईसीयू प्रभारी होंगी। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि आईसीयू प्रभारी प्रशिक्षण की योजना व अंतिम खाका तैयार करेंगे। उनकी जरूरत अनुसार प्रशिक्षण दिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed