फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doctor arrested for hitting child with car

Gurugram News: बच्चे को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी डाॅक्टर गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Doctor arrested for hitting child with car
कार जब्त, आरोपी को जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना अंतर्गत सूरत नगर फेज-2 की गली में खेल रहे बच्चे को टक्कर मारने वाली कार को आनंद गार्डन चौकी की पुलिस ने जब्त कर लिया है। 15 सितंबर की शाम को हुए इस हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने कार चालक की पहचान करके उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। कार चालक हितेश शर्मा सरकारी डाॅक्टर है। आरोपी को गिरफ्तार करके जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया गया।
सूरत नगर फेज-2 निवासी जितेंद्र कुमार ने आनंद गार्डन चौकी को दी शिकायत में बताया था कि वह ऑटो चलाता है। 15 सितंबर की शाम करीब 4.30 बजे वह घर के सामने बैठा था और उसका चार वर्षीय बेटा गली में खेल रहा था। इसी दौरान गली में कार तेज रफ्तार ने उसके बेटे ऋषि को टक्कर मार दी। कार का टायर बेटे के ऊपर से गुजर गया। जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद चालक ने कार रोककर बच्चे को देखा भी था, लेकिन बच्चे को ज्यादा चोटें लगी होने के कारण चालक कार लेकर मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार अपने बेटे को आसपास के लोगों की मदद से घायल अवस्था में सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में लेकर गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने जांच में सामने आया कि कार चालक सरकारी डाॅक्टर हैं। वे 15 सितंबर को सूरत नगर स्थित पीएचसी में किसी मरीज को देखने आए थे और वापस जाने के दौरान दौरान यह हादसा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद गार्डन पुलिस चौकी से पीएसआई अमित ने बताया कि पंजीकृत नंबर के आधार पर शुक्रवार को कार जब्त कर ली और कार चालक हितेश शर्मा को गिरफ्तार करके जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed