फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Diwali preparations in full swing at Mahalaxmi Temple

Gurugram News: महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली की तैयारियां जोरों पर

Tue, 14 Oct 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Diwali preparations in full swing at Mahalaxmi Temple
सेक्टर-5 स्थित महालक्ष्मी मंदिर में इस साल पहली बार दिवाली का उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। सिविल लाइंस के गुरुद्वारा रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर और सेक्टर पांच के महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। महालक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर और दक्षिण भारत के पद्मनाभ मंदिर से प्रभावित सिद्धेश्वर मंदिर काम्प्लेक्स में बने महालक्ष्मी मंदिर को स्थापत्य और सौंदर्य के लिए एनसीआर का प्रमुख मंदिर माना जाता है। पत्थरों पर नक्काशी और मंदिर की खूबसूरती देखने लोग आते हैं। महालक्ष्मी की मूर्ति गुरुग्राम के लोगों द्वारा दान किए गए धातुओं से तैयार की गई थी। यह मंदिर दिल्ली-एनसीआर का पहला महालक्ष्मी मंदिर बताया जाता है। इस साल कार्तिक अमावस्या की दो तिथियां 20 और 21 अक्तूबर को हैं। सिविल लाइंस स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पुजारी पं. लक्ष्मी कांत शास्त्री ने बताया कि मंदिर में 21 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी। 21 अक्तूबर को अमावस्या शाम 5.50 तक है। अमावस्या का प्रदोष काल शाम पांच बजे है। शास्त्रों के अनुसार अमावस्या का प्रदोष काल अगर एक घड़ी भी किसी तिथि को है तो उसे पूरी रात माना जाता है। प्रदोष वाली अमावस्या में लक्ष्मी पूजन का विधान है। इसलिए 21 अक्तूबर की रात की महालक्ष्मी मंदिर में लक्ष्मी पूजा होगी। सेक्टर पांच स्थित महालक्ष्मी मंदिर में इस साल पहली बार दिवाली का उत्सव होना है। मंदिर के प्रधान दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में दिवाली पर तीन दिवसीय उत्सव होगा। धनतेरस के दिन पूजा और हवन का कार्यक्रम होगा। 22 को अन्नकूट के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed