फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Divya's body was searched in the canal for 140 km

Gurugram News: 140 किमी तक नहर में तलाशा गया दिव्या का शव

Sun, 14 Jan 2024 11:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
Divya's body was searched in the canal for 140 km
बलराज गिल की गिरफ्तारी के बाद सर्च अभियान हुआ था तेज, एक ही दिन में मिली कामयाबी
विज्ञापन



मयंक तिवारी

गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव को जिस स्थान पर नहर में फेंका था। वहां से 140 किमी लंबी नहर के हर मोड़ व शव के फंसने वाले स्थान पर नौ दिन तक सर्च ऑपरेशन के बाद शव को तलाशने में कामयाबी मिली।
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की ओर से पुलिस महानिदेशक पंजाब और एनडीआरएफ को लिखे गए पत्र के बाद मिले सहयोग से इस काम को सिरे चढ़ाया गया। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसका शव मिलना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। इस दौरान नहर का पानी कम कराया गया। पहले एनडीआरएफ की टीम ने बलियाला हेड पर जाल फेंका था। वहां पर कुछ नहीं मिला। उसके बाद आज सुबह कूदनी हेड के पास एनडीआरएफ की टीम की ओर से जाल फेंका गया था, जिसमें दिव्या का शव फंसा था।
विज्ञापन

----

रवि बंगा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती

बलराज गिल से पुलिस को मिली जानकारी में उसने रवि बंगा को हावड़ा रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था। जबकि उसकी लोकेशन राजस्थान के बीकानेर में मिल रही है। एसआईटी की ओर से जांच में जुटी छह टीमों में एक टीम हावड़ा में सर्च कर रही है तो दूसरी टीम बीकानेर राजस्थान में छापामारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

होटल मालिक अभिजीत के पास ही काम करता था बंगा

एसआईटी की ओर से हुई छानबीन में पता चला है की बलराज गिल और रवि बंगा दोनों अभिजीत के साथ साउथ एक्स के आवास पर साथ रहते थे। रवि बंगा घर के काम करने के साथ ही उसकी कार भी चलाता था।
----


गैंगस्टर से दोस्ती व अवैध हथियारों का शौकीन था अभिजीत

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या की जांच कर रही एसआईटी को होटल मालिक अभिजीत के बारे में मिलने वाली जानकारी चौकाने वाली है। गैंगस्टर बिंदर गुर्जर से उसके संबंध सार्वजनिक हो चुके हैं। रोहतक के गैंगस्टर प्रवेश को साथ रखने का टीम ने खुलासा किया। उसके पास से दो अवैध पिस्टल और 40 कारतूस बरामद हुए हैं। उसके पीएसओ के पास से भी एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए हैं।

----

अभिजीत के खिलाफ दिल्ली में है शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला है कि अभिजीत इतना रंगबाज था कि बिना लाइसेंस के खुलेआम उसका पीएसओ पिस्टल लेकर चलता था। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर रखा है। इस मामले में वह गिरफ्तार भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed