फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Divya Pahuja Murder News Divya was shot above her eye A team of four doctors conducted post-mortem

Divya Pahuja: दिव्या के पोस्टमार्टम में सामने आया अभिजीत की हैवानियत का सच, मिले चोट के निशान; आंख के ऊपर...

Mon, 15 Jan 2024 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jan 2024 10:20 AM IST
सार

Divya Pahuja Murder News: मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश को पोस्टमार्टम किया गया। इसमें खुलासा हुआ कि दिव्या की आंख के ऊपर गोली मारी गई थी। चोट के निशान भी मिले हैं। चार चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन
Divya Pahuja Murder News Divya was shot above her eye A team of four doctors conducted post-mortem
Divya Pahuja Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड मॉडल दिव्या पाहुजा के शव का रविवार को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के शवगृह में पोस्टमार्टम किया गया। चार चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान मॉडल की आंख के पास से गोली के छर्रे बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। वहीं, पुलिस की तरफ से विसरा के अलावा शरीर के कई अंग मधुबन की फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। दिव्या के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। देर रात गुरुग्राम के मदनपुरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर  दिया गया।
विज्ञापन


गुरुग्राम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ब्रह्म कुमार ने बताया कि मॉडल दिव्या पाहुजा के शव के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक मनमोहन, संदीप, नीतू और संदीप की टीम बनाई गई। शरीर में गोली कहां पर फंसी है यह जानने के लिए पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सरे करवाने के बाद दोपहर दो बजे चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम शुरू किया। करीब पौने दो घंटे तक पोस्टमार्टम चला। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मॉडल की आंख के ऊपर गोली मारी गई है। शरीर के अंदर से गोली के छर्रे भी बरामद हुए हैं। 

11 दिन बाद मिला था शव

गुरुग्राम में होटल संचालक अभिजीत ने मॉडल दिव्या की हत्या की थी। उसके बाद उसके शव को पंजाब क्षेत्र में नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने 11 दिन के बाद टोहाना नहर से दिव्या के शव को बरामद किया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को नहर से बाहर निकाला था। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को शव मेडिकल कॉलेज अग्रोहा लेकर आई थी।

दिव्या पाहुजा के शव का रविवार को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के शवगृह में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव उसकी बहन नैना को सौंप दिया गया। मृतका के माथे पर ही चोट का निशान मिला है। -शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहना

बलराज गिल चार दिन के रिमांड पर
मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल को सीआईए 17 की टीम ने रविवार देर शाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास परे पेश किया। जहां पर उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर हत्या से जुड़े मामले की छानबीन करेगी। पुलिस की ओर से उसे पांच दिन की रिमांड मांगी गई थी।
 

पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए अदालत से हत्या के मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत के दोस्त बलराज गिल से आमना-सामना कराने के लिए, दस दिन फरारी के दौरान होटल सिटी प्वांइट से लेकर पटियाला, हिमाचल, राजस्थान, यूपी, वेस्ट बंगाल के ठिकानों की निशान देही कराना चाहती है।

वह जानना चाहती कि बलराज गिल ने दस दिन के 3000 किमी के सफर की जो कहानी बतायी है वह सत्य है अथवा वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। बता दें कि दो जनवरी की शाम पांच बजे मॉडल दिव्या पाहुजा की हुई हत्या के बाद उसके शव को रात 11 बजे होटल के बाहर से ले जाकर उसने भाखड़ा नहर में फेंका था। उसकी गिरफ्तारी कोलकता के एयरपोर्ट से हुई है।

नहर से बरामद हुआ मॉडल दिव्या पाहुजा का शव

आपको बता दें कि गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के 11 दिन बाद शनिवार को उसका शव फतेहाबाद में टोहना के पास नहर से बरामद हुआ है। दिव्या का शव नहर में कुदनी हेड के पास अटक गया था। शरीर पर बने दो टैटू से दिव्या के शव की पहचान हुई है। 

 

शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में नहर से बाहर निकाला गया। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, इस हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने अभिजीत के पीएसओ प्रवेश को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रवेश पर अभिजीत को अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। दिव्या हत्याकांड में अब तक यह छठी गिरफ्तारी है।

 

बलराज ने मुनक के पास नहर में फेंका था शव
कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी बलराज गिल से दिव्या के शव के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि शव को संगरूर जिले में मुनक के पास नहर में फेंका गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने इसकी जानकारी गुरुग्राम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। गुरुग्राम पुलिस ने शव की तलाश में जुटी अपनी टीम और पंजाब पुलिस से यह जानकारी साझा की। 

 

मुनक से होते हुए यह नहर टोहना से होकर गुजरती है। ऐसे में पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ शुक्रवार से ही शव की तलाश इस नहर में कर दी थी। इसके साथ ही नहर में पानी को बंद करा दिया गया था। इसी टीम को शनिवार सुबह करीब दस बजे टोहना में कुदनी हेड के पास दिव्या का शव मिला। जोकि फूलकर पानी के ऊपर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed