{"_id":"664145bec31bfe745000c016","slug":"districts-exam-result-was-9588-percent-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-30791-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 95.88 फीसदी रहा जिले का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 95.88 फीसदी रहा जिले का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
कई राजकीय स्कूलों के बच्चों ने मेधावी सूची में अपना नाम किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से रविवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया जिसमें गुरुग्राम जिले का परीक्षा परिणाम 95.88 फीसदी रहा। परीक्षा परिणाम में बोर्ड के छात्र-छात्राओं पर खूब अंक बरसे। जिले में 15166 परीक्षार्थियों में से 14541 पास हुए। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार दोपहर को परीक्षा परिणाम आने पर सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने राहत की सांस ली।
दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 15166 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें से 14541 परीक्षार्थी पास हुए। 123 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 95.88 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों के अध्यापकों ने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। उनका कहना है कि सभी सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुसार रहा है। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान महाराम यादव ने बताया कि इस वर्ष सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों का प्रदर्शन साल दर साल सुधर रहा है। दूसरी तरफ जिले के प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट भी बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों के 720 परीक्षार्थियों में से 650 पास हुए हैं ।
ओपन स्कूल का भी रिजल्ट रहा अच्छा
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया है। शहर के 364 परीक्षार्थियों ने दसवीं ओपन री अपीयर की परीक्षा दी जिसमें से 207 परीक्षार्थी पास हुए। 207 परीक्षार्थियों में 109 लड़के और 98 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा 375 परीक्षार्थियों ने ओपन स्कूल फ्रेश की परीक्षा दी जिसमें से 80 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की। 80 परीक्षार्थियों में से 47 लड़के और 33 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
बातचीत
इस वर्ष सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है। कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने मेधावी सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।- कैप्टन इंदु बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
-- -- -- -- -- -- -
गांव बांसपदमका के राजकीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
गुरुग्राम। बांसपदमका स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। नेहा कुमारी ने 97 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। कुमारी सुहानी और राधिका ने भी मेरिट में जगह बनाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मित्तल का कहना है कि विद्यालय में कुल 33 विद्यार्थियों ने 10वीं परीक्षा दी थी, जो सभी बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। किसी भी विद्यार्थी का कोई कंपार्टमेंट भी नहीं आया। विद्यालय के अच्छे परिणाम को सुनकर ग्रामीण व अभिभावक उत्साहित हैं। सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। प्रधानाचार्य का कहना है कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इसके पीछे स्टाफ के सभी सदस्यों एसएमसी सदस्यों, गांव के सभी पंचायत सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गांव की सरदारी एवं कुछ एनजीओ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही यह सब संभव हो सका है।
-- --
कार्टरपुरी स्कूल का भी परीक्षा परिणाम रहा बेहतर
गुरुग्राम। कार्टरपुरी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमनलता शर्मा ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 229 छात्र शामिल हुए थे और सभी छात्र उत्तीर्ण भी हो गए हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। जहां 94 छात्रों की मैरिट आई है, वहीं 17 छात्रों के अंक 90 प्रतिशत से अधिक भी हैं। रितेश कुमार ने 500 में से 486 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अमन सैनी ने 482 अंक प्राप्त कर दूसरा और सानिया सिंह ने 480 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या का कहना है कि सानिया और सोनाली ने कंप्यूटर में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान में अमन सोनी व एसएस में रितेश ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए जहां शिक्षक-शिक्षिकाओं के परिश्रम की सराहना की है, वहीं शिक्षा विभाग, एसएमसी कमेटी के सदस्यों, ग्रामीणों व अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की है कि उनके सहयोग से ही संभव हो सका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यश कौशिक ने 92.6 अंक लेकर विद्यालय का नाम किया रोशन
गुरुग्राम।
सेक्टर 4 स्थित जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय के छात्र यश कौशिक ने बोर्ड परीक्षा में 92.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज जैन व आशु जैन तथा सभी शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सब शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है। यश कौशिक के पिता जितेंद्र कौशिक जिला अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और उनके दादा हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत अधिकारी हैं।