फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District wins five medals at North Zone CBSE Boxing Championship.

Gurugram News: नॉर्थ जोन सीबीएसई बॉक्सिंग में जिले ने जीते पांच पदक

Wed, 02 Sep 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
District wins five medals at North Zone CBSE Boxing Championship.
- दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक खिलाड़ियों ने किए अपने नाम
विज्ञापन

- 28 अगस्त से दो सितंबर तक झज्जर में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। झज्जर स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में 28 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित नॉर्थ जोन सीबीएसई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

अंडर-14 के 30 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिशा ने स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु वर्ग के 30 से 32 किलोग्राम भारवर्ग में सिया पटेल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 के 57 किलोग्राम भारवर्ग में कंचन शर्मा ने रजत, जबकि 69 किलोग्राम में कोमल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 के 46 किलोग्राम भारवर्ग में अवनीत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रशिक्षक भूषण सैनी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और रिंग में रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए लगातार अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed