फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District team shines in Spain, becomes champion in Under-12 football competition

Gurugram News: स्पेन में जिले की टीम का जलवा, अंडर-12 फुटबॉल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन

Thu, 09 Apr 2026 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
District team shines in Spain, becomes champion in Under-12 football competition
स्पेन में आयोजित क्लबों के बीच हुई ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर -12 की विजेता टीम कांशिएंट स्पोर - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्पेन में ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की कांशिएंट स्पोर्ट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-12 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में टीम ने ब्राजील की मजबूत टीम को 3-0 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही गुरुग्राम के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।



कोच कृति जैन गुप्ता ने बताया कि टीम की इस सफलता से जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की टीमों के बीच मुकाबले खेले गए, जिनमें यूरोप के कई देशों की टीमें शामिल हुईं। यूरोपीय टीमों से नई तकनीक और खेल शैली सीखने का मौका मिला, जिससे उनके खेल में और निखार आएगा। वहीं, इस प्रतियोगिता में भारत की अंडर-14 टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। गुरुग्राम के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed