फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District TB center will be built with Rs 1 crore 41 lakh

Gurugram News: 1 करोड़ 41 लाख रुपये से बनेगा जिला टीबी केंद्र

Fri, 24 Mar 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
District TB center will be built with Rs 1 crore 41 lakh
फाइल को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा कार्य
विज्ञापन

पांच हजार मरीजों को मिलेंगी सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। देश के सबसे पिछड़े जिले नूंह के क्षय रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा सरकार 1 करोड़ 41 लाख रुपये के बजट से जिला टीबी केंद्र बनाएगी। इस कदम से जिले की 18 साल पुरानी मांग न केवल पूरी होगी बल्कि नूंह के पांच हजार मरीजों को आधुनिक सेवाएं मुफ्त मिलेंगी। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के दिशा-निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने फाइल को मंजूरी दी है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। वित्त वर्ष में 4000 से अधिक क्षयरोगी जिले में मिले हैं। नूंह जिला बनने के बाद 2005 से अलग जिला टीबी केंद्र बनाने की मांग चली आ रही थी, जिसे 2017 में मंजूर किया गया। तब प्रपोजल में 57 लाख 68 हजार रुपये मंजूर किए गए। कम बजट से आधुनिक टीबी केंद्र बनाना मुश्किल था, इसलिए 94 लाख रुपये का बजट बढ़ाया गया।
.............

जिला नागरिक अस्पताल अलआफिया मांडीखेड़ा परिसर में 10 कमरों का यह केंद्र बनेगा। जिला क्षयरोग अधिकारी, क्षयरोग चिकित्सक समेत एक दर्जन कर्मचारियों की तैनाती होगी। दवाई, जांच व मरीज भर्ती की सुविधा होगी। -डॉ. सर्बजीत थापर, सिविल सर्जन, नूंह
विज्ञापन

..................

चंडीगढ़ निर्माण भवन से मंजूरी मिल गई है। जिला क्षयरोग केंद्र बनाने में तेजी आएगी। कार्य पर 1 करोड़ 41 लाख रुपये खर्च होंगे। एक वर्ष के अंदर बनकर तैयार होगा। -शमशेर सिंह, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी, नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन: सिविल सर्जन कार्यालय के पास प्रस्तावित जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed