Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District players won eight medals in state level chess competition

Gurugram News: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

Mon, 04 May 2026 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
District players won eight medals in state level chess competition
प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। पंचकूला के सेक्टर-28 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में दो और तीन मई को 30वीं हरियाणा राज्य अंडर-13 एवं अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।





अंडर-13 बालिका वर्ग में जिले की आहना गुलाटी ने पहला स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं, काशिका गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 बालक वर्ग में भी जिले का दबदबा देखने को मिला, जहां व्योम मल्होत्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वैभव अग्रवाल दूसरे और अद्विक सिंह चौहान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में जिले की श्रेया पिपलानी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम नय्यर ने पहला स्थान अपने नाम किया, जबकि शाहन वोहरा ने तीसरा स्थान हासिल कर जिले को एक और बड़ी सफलता दिलाई। जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां से जिले को और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed