फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District now moving from hundred to zero

सैकड़ा से अब शून्य की ओर बढ़ता जिला

Tue, 15 Jun 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
District now moving from hundred to zero
गुरुग्राम। लोगों की सावधानी और जागरूकता के कारण जिले में कोरोना के तेवर अब धीमे पड़ने लगे हैं। यही कारण है कि मंगलवार को 12 नए केस सामने आए। वहीं कोरोना से एक मरीज की मौत हो गइ, जबकि 33 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए। अब जिले में 332 सक्रिय मरीज है। 20 कोरोना मरीजों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि 312 मरीज अपने घर पर रहकर ही उपचार ले रहे हैं। लोगों की सावधानी और जागरूकता कोरोना को हराने में मददगार बन रही है।
विज्ञापन

शून्य की ओर बढ़ते कोरोना को सही मायने में लोगों ने अपनी सावधानी और जागरूकता से कोरोना को हराने का प्रयास किया है। इसमें बड़ा योगदान टीकाकरण अभियान का भी है। पूरे प्रदेश में टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम अव्वल हैं। जिले में अब तक 884461 लोग टीका लगवा चुके हैं। जिले में टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ रही है। लोग कोरोना रोधी टीका लगवाने में पूरा उत्साह दिखा रहे हैं। शारीरिक दूरी, मास्क या सैनिटाइजर का उपयोग लोग लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि पिछले कई दिनों से जिले में लगातार कोरोना के मामले में कमी हो रही है। अब तक कुल 180527 में से 179321 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3421 लोगों की आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटिजन जांच की गई। इनमें 749 की रैपिड एंटिजन तथा 2672 की आरटी-पीसीआर जांच की गई। टीकाकरण की बात करें तो युवाओं में टीकाकरण के प्रति पूरा उत्साह हैं। यही करण कि स्लॉट से अधिक संख्या में लोग टीकाकरण के लिए निर्धारित केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। निश्चित ही ऐसी सावधानी, जागरूकता और टीकाकरण के प्रति उत्साह हमें जल्द ही कोरोना से जंग जितने में कामयाब करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed