फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District level science quiz competition will start from today

Gurugram News: आज से शुरू होगी जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता

Mon, 25 Aug 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
District level science quiz competition will start from today
गुरुग्राम। सेक्टर-57 स्थित चॉक ट्री स्कूल में मंगलवार और बुधवार को जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता से चुने गए छात्र जोनल और फिर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में कौशल दिखाएंगे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेन्द्र ने बताया कि प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों को शामिल किया गया है जबकि ग्रुप बी में हरियाणा बोर्ड (एचबीएसई) के विद्यालयों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र भाग लेंगें। निजी विद्यालयों के साथ-साथ पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूल भी इसमें शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत स्क्रीनिंग टेस्ट से होगी। इसमें प्रतिभागियों को 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। इस दौर से चुनी गई आठ टीमें आगे के राउंड एक्टिविटी राउंड, विजुअल राउंड और रैपिड राउंड में भाग लेंगी। दोनों दिन इसी प्रक्रिया के तहत प्रतियोगिता चलेगी और अंत में पांच सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed