फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District Food and Supplies Department raided Gurugram and seized 32 cylinders

गुरुग्राम में गैस कालाबाजारी: पार्किंग में चल रहा था अवैध रिफिलिंग का खेल, 32 सिलिंडर जब्त; केस दर्ज

Tue, 24 Mar 2026 05:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 24 Mar 2026 05:22 PM IST
सार

गुरुग्राम के सेक्टर-12 में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर 32 गैस सिलिंडर जब्त किए। मौके पर बड़े सिलिंडरों से छोटे में गैस भरते पकड़ा गया।

विज्ञापन
District Food and Supplies Department raided Gurugram and seized 32 cylinders
गुरुग्राम में दबिश देकर 32 सिलिंडर किए जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित विवेकानंद आरोग्य अस्पताल के सामने पार्किंग में दबिश देकर 32 गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। टीम ने भरे हुए 31 सिलिंडर, एक खाली सिलेंडर बरामद किया। इसके अलावा पांच किलो वाले दो सिलिंडर व 10 किलो का भरा हुआ एक सिलिंडर व सिलिंडरों में गैस भरने वाले उपकरण भी मौके से बरामद किए हैं। टीम ने मौके पर पाया कि पार्किंग में भरे बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। टीम ने सभी सिलिंडरों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की सूचना मिलते ही जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ सुनील कुमार, निरीक्षक जितेंद्र कुमार व जोगेंद्र की संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान सेक्टर-14 थाने की पुलिस भी मौजूद रही। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार फेज-2 निवासी निरंजन को भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सुनील कुमार की शिकायत के आधार पर निरंजन के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में अनाधिकृत बिक्री संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई
जिले में रसोई गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छह टीमें प्रतिदिन फील्ड में निरीक्षण कर रही हैं। सिलिंडरों की कालाबाजारी व अवैध भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. अशोक रावत ने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम सेक्टर-12 में 32 सिलिंडर बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जाएगी। इस प्रकार की अवैध गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम नागरिकों के अधिकारों का भी हनन करती हैं। लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर कालाबाजारी को पनपने का अवसर न मिले। -डॉ. अशोक रावत, नियंत्रक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।

 

शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले में छानबीन व आगामी कार्रवाई की गई है। -धर्मबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर, सेक्टर-14 थाना, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed